Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.
समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।

These days, my balcony feels like a small, quiet stop on someone else’s long route.Almost every day, there’s a new visitor.Some stay only for a few seconds. Some pause, look around and then move on.These two…they visit not everyday but almost once a month.
इन दिनों मेरी बालकनी किसी और की लंबी यात्रा में एक छोटा-सा, शांत सा पड़ाव बन गई है।लगभग हर दिन कोई न कोई नया मेहमान आ जाता है।कुछ बस कुछ सेकंड के लिए रुकते हैं,कुछ थोड़ी देर ठहरते हैं, इधर-उधर देखते हैं… और फिर आगे बढ़ जाते हैं।लेकिन ये दो…ये रोज़ नहीं आते,लगभग महीने में एक बार ही दिखाई देते हैं।


They appear together, always side by side, as if one never comes without the other. I still don’t know where they come from. I don’t know which street, which corner, or which hidden resting place belongs to them. I only know this much they know exactly where to find water here.
वे हमेशा साथ-साथ आते हैं, जैसे एक दूसरे के बिना आता ही नहीं हो।मुझे आज भी नहीं पता कि वे कहाँ से आते हैं। किस गली से, किस मोड़ से या कहाँ उनका ठिकाना है।
बस इतना पता है कि उन्हें यहाँ पानी कहाँ मिलता है, यह बहुत अच्छे से पता है।

They don’t ask for anything else.They walk in quietly, drink their fill, and for a moment, the rush of their lives seems to slow down.
Today, after finishing their water, they didn’t leave immediately.Instead, they started playing.😂
उन्हें इसके अलावा कुछ भी नहीं चाहिए।वे चुपचाप आते हैं, पेट भरकर पानी पीते हैं और कुछ पलों के लिए जैसे उनकी भागती-दौड़ती ज़िंदगी थम-सी जाती है।आज पानी पीने के बाद वे तुरंत नहीं गए।बल्कि वहीं रुककर आपस में खेलने लगे। 😂




They didn't play loudly or wildly.Just the kind of soft, clumsy wrestling that looks more like comfort than competition. Open mouths, wagging tails and gentle pushes.
वे ज़ोर-शोर से या उछल-कूद करके नहीं खेल रहे थे।बस हल्की-सी, थोड़ी अटपटी सी नोंक-झोंक थी, जो मुकाबले से ज़्यादा अपनापन लग रही थी।खुले मुँह, हिलती हुई पूँछें और हल्की-सी धक्कामुक्की।

A few minutes later, just like that, the game ended.They stood up, shook themselves, and walked away together.. back to whatever work the street waits for them to do. Back to survival. Back to movement.🐕🐶🐾
कुछ ही मिनटों में, बस यूँ ही, उनका खेल खत्म हो गया।
वे खड़े हुए, अपने शरीर को झटका दिया और साथ-साथ वहाँ से चले गए । सड़क पर उनका जो भी काम इंतज़ार कर रहा था, उसकी ओर।फिर से उसी ज़िंदगी में।संघर्ष में, चलने-फिरने में, और रोज़ के गुज़र-बसर में। 🐕🐶🐾
That's all for today folks. Happy snapping. 💜💙
Thankyou for visiting 🌸
आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸

